SIP में सिर्फ 100 रुपये से शुरू कर सकते है आप इनवेस्टमेंट, जानें क्या है SIP के फायदे और कैसे चुन सकते है आप अपने लिए बेहतर प्लान

You can start investing in an SIP with as little as ₹100; learn about the benefits of SIPs and how to choose the best plan for yourself.

आज के दौर में हर कोई अपनी कमाई को बढ़ाने और अपने भविष्य को अच्छा बनाने में लगा रहता है. अगर आप इनवेस्टमेंट की दुनिया में बिल्कुल नए हैं और  एक साथ निवेश करने से डर लगता हैं , तो SIP  आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.  इसे आप मात्र 100 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं.

जब आप SIP शुरू करते हैं, तो आपके बैंक अकाउंट से हर महीने तय रकम सीधे म्यूचुअल फंड स्कीम में चली जाती है. इस रकम से आपको उस दिन की NAV (नेट एसेट वैल्यू) यानी फंड की कीमत के हिसाब से यूनिट्स (हिस्से) मिलती हैं. चूंकि बाजार रोज ऊपर-नीचे होता है, इसलिए NAV भी बदलती रहती है. जब बाजार गिरेगा, तो आपकी तय रकम में ज्यादा यूनिट्स मिलेंगी और जब बाजार चढ़ेगा, तो कम यूनिट्स मिलेंगी.

शुरुआत में कौन सा प्लान है आपके लिए सही?

  • फिक्स्ड SIP: इसमें हर बार एक तय रकम ही इंवेस्ट होती है.
  • स्टेप-अप SIP: इसमें आप हर साल अपनी आमदनी बढ़ने पर इनवेस्टमेंट की रकम को बढ़ा सकते हैं.
  • परपेचुअल SIP: इसमें इनवेस्टमेंट की कोई आखिरी तारीख नहीं होती, आप जब तक चाहें इसे चला सकते हैं.
  • ट्रिगर SIP: यह आपके तय किए गए किसी खास मार्केट ट्रिगर  पर खुद चालू होता है.
  • कॉम्बो SIP: इसके जरिए आप एक साथ कई फंड्स में पैसा लगाकर जोखिम को बांट  सकते हैं.

भूल कर भी न करे ये गालियां

  1. कम इनवेस्टमेंट करना: अपनी क्षमता से बहुत कम का SIP रखना, जिससे वित्तीय लक्ष्य देरी से पूरे होते हैं.
  2. जल्दी पैसा निकालना: बहुत कम समय के लिए इनवेस्टमेंट करना. कंपाउंडिंग  का असली फायदा सिर्फ लंबे समय में ही मिलता है.
  3. डॉक्युमेंट्स न पढ़ना: बिना स्कीम के ऑफर डॉक्यूमेंट्स को पढ़े आंख मूंदकर पैसा लगा देना.
  4. रकम न बढ़ाना: सैलरी या इनकम बढ़ने के बाद भी अपनी SIP की रकम को न बढ़ाना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *