DSP सस्पेंड: छापेमारी में मिला था कुबेर का खजाना, नौकरानी भी निकली थी करोड़पति, अब राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…डीजीपी बोले…

DSP suspended: Kuber's treasure was found during the raid, the maid also turned out to be a millionaire, now the state government has suspended him...DGP said...

डीएसपी गौतम कुमार पर आखिरकार गाज गिर ही गयी है। गौतम कुमार को राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। करोड़ों की संपत्ति के खुलासे के बाद अब राज्य सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति के गंभीर आरोपों में आये साक्ष्य के बाद अब राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। आपको बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।
________________________________________
DSP Suspend: डीएसपी गौतम कुमार को राज्य सरकार ने आखिरकार सस्पेंड कर ही दिया है। छापेमारी के दौरान अकूत संपत्ति का खुलासा होने के बाद ये तय हो गया था कि राज्य सरकार कभी भी डीएसकी के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

अब बिहार के पूर्णिया जिले में तैनात डीएसपी गौतम कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने उनके निलंबन की आधिकारिक पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई शुरुआती कदम है और उनके खिलाफ विभागीय तथा कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

29 मार्च को हुई थी छापेमारी
यह पूरा मामला तब सामने आया जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने 29 मार्च को एक बड़ी छापेमारी की। ईओयू की टीम ने राजधानी पटना समेत राज्य के छह अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में डीएसपी गौतम कुमार की कथित अवैध संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ।

नौकरानी के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति
जांच के दौरान सामने आया कि गौतम कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने नाम के अलावा अपनी पत्नी, बेटे और एक महिला मित्र के नाम पर भी करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति उनकी घोषित आय से कहीं अधिक बताई जा रही है, जिससे भ्रष्टाचार के आरोप और गंभीर हो गए हैं।

डीएसपी से हुई लंबी पूछताछ
छापेमारी के बाद सोमवार को डीएसपी गौतम कुमार को ईओयू कार्यालय में तलब किया गया, जहां उनसे कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, इस पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है, जिससे मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

Related Articles