Vastu Tips: क्या आप भी अपने घर में रखते हैं बाथरूम के दरवाजे को खुला? हो सकता है बड़ा नुकसान
Vastu Tips: Do you also keep your bathroom door open at home? It could lead to significant harm.

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के बाथरूम और टॉयलेट से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सबसे अधिक होता है। यदि इन्हें साफ-सुथरा न रखा जाए, तो यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को कमजोर कर देते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं.
बाथरूम में लगातार पानी का बहाव और नमी रहने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होते हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें, क्योंकि खुला दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा को पूरे घर में फैलाता है.
यदि दरवाजा खुला हो तो यह असर लिविंग एरिया और बेडरूम तक पहुंच सकता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
इसके अतिरिक्त आप नकारात्मक ऊर्जा कम करने के लिए एयर फ्रेशनर या कपूर का इस्तेमाल करे। साथ ही बाथरूम में पर्याप्त वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें।









