बिहार में सियासी भूचाल: नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, भड़के तेज प्रताप बोले- ‘बिहार आकर चलाऊंगा सुदर्शन चक्र’

Political upheaval in Bihar: Tej Pratap's candidate Veena Manvi arrested immediately after filing her nomination; an enraged Tej Pratap declared, "I will come to Bihar and wield the Sudarshan Chakra."

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत में जबरदस्त गर्माहट आ गई है. सोमवार (13 जुलाई) को बांकीपुर सीट से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया. इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसे एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया है.

​नामांकन के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा

​मिली जानकारी के अनुसार, वीणा मानवी सोमवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से जेजेडी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंची थीं. नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर जैसे ही वे बाहर निकलीं, पहले से मुस्तैद गांधीनगर थाने की पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. पुलिस के पास कोर्ट द्वारा जारी किया गया गिरफ्तारी वारंट था. इस दौरान समाहरणालय परिसर में वीणा मानवी के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और भारी हंगामा भी देखने को मिला.

​दिल्ली में मौजूद तेज प्रताप ने जारी किया वीडियो बयान

​इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दिल्ली से एक वीडियो बयान जारी किया. उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक बताया.
​तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर कहा:

“हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है. हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है. यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है. मैं वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं.”

​’बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे और चलेगा सुदर्शन चक्र’

​तेज प्रताप ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वीणा मानवी पिछले तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही थीं, तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया? नामांकन के ठीक बाद ही वारंट तामील करना यह साबित करता है कि इसके पीछे एक बड़ी साजिश है.
​उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा:

“हम अभी दिल्ली में हैं और बहुत जल्द बिहार आ रहे हैं. बिहार आते ही हम सरकार का घेराव करेंगे. बांकीपुर की जनता सब कुछ देख रही है कि किस तरह से एक महिला के साथ अन्याय किया जा रहा है. जब महिला के साथ अन्याय होता है, तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है. अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा. वीणा मानवी का क्षेत्र में पूरा दबदबा है और वह चुनाव जीत रही हैं, इसीलिए उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है.”

​पटना आते ही करेंगे बड़ा खुलासा

​जेजेडी अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे इस पूरी साजिश के पीछे के चेहरों को अच्छी तरह से जानते हैं. उन्होंने ऐलान किया कि पटना पहुंचते ही वे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करेंगे. साथ ही उन्होंने न्यायपालिका पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे.

​बता दें कि बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है और इस गिरफ्तारी के बाद यहां का चुनावी पारा और अधिक चढ़ने की उम्मीद है.

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *