खराब गले को और भी ज्यादा बिगाड़ देती हैं ये आम चीजें, भूलकर भी न करें इन्हें खाने की गलती
These common things can worsen a sore throat; avoid eating them.

हेल्थ टीप्स: गले में खराश या गले का खराब होना सर्दी-जुकाम या मौसमी एलर्जी के आम लक्षणों में शामिल है। ज्यादा जोर से बोलने या गाने जैसी एक्टविटीज से भी गले की समस्या बढ़ सकती है, लेकिन इन सबके अलावा इस दौरान खाने वाली चीजें भी हमारी गले को ठीक होने से प्रभावित कर सकती हैं।
यू कहे तो खराब गले को ठीक करने के लिए तो काफी सारे नुस्खे हैं लेकिन इस दौरान क्या नहीं खाना है उस पर हमें विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए जिससे हम जल्दी ठीक हो सके। आइए, जानते हैं ऐसी कौन-कौन-सी चीजें हैं जिनका सेवन करने से हमें बचना चाहिए।
एसिडिक फूड
अगर आपका गला खराब है तो एसिडिक फूड्स से बचना चाहिए। जैसे कि नींबू का पानी,संतरे का जूस, टमैटो सॉस या वैसे ही कई और खट्टे फलों का रस। इससे गले में पहले से हो रही सूजन और बढ़ जाती है और जलन महसूस हो सकती है।
ज्यादा तीखा या मसालेदार खाना
खराब गले में ज्यादा तीखा या कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन ज्यादा खांसी की वजह से अगर आपके गले में खराश हुई है तो इसके परिणाम विपरीत हो सकता है। इसकी जगह आप कम तीखा या मसालेदार सब्जियों के सूप ले सकते हैं।
सूखी चीजें या फास्ट फूड
क्रैकर, टोस्ट और कई फास्ट फूड जैसी ड्राई चीजें गले की खराश को बढ़ाने का काम करती हैं। यह गले में खुजली पैदा कर सकती हैं और सूजन को बढ़ा सकती है। इसकी स्थान पर आप उबले हुए शकरकंद, स्मूदी जैसी सॉफ्ट चीजें ले सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
दुध से बने उत्पाद से बलगम की मात्रा बढ़ जाती है और खराश की समस्या ज्यादा हो सकती है। मिल्कशेक, आइसक्रीम , लस्सी जैसी डेयरी युक्त हैवी चीजें खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप बादाम का मिल्क से बनी स्मूदी, योगर्ट या फ्रोजन फ्रूट्स ले सकते हैं।
गरम चीजें
हो सकता हैं गरमागरम चाय या सूप से तुरंत ही गले को राहत महसूस हो लेकिन इससे आपके गले की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसकी जगह ठंडी स्मूदी या आइस चिप्स भी गले को राहत पहुंचा सकती है।









