बाजार छत पर लगाए सब्जियों के गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां, सब्जियों की महंगाई से पाए छुटकारा
Plant vegetable pots on your rooftop and get fresh vegetables all year round, and avoid the high prices of vegetables.

आजकल बाजार में मिलने वाली सब्जियों में धड़ल्ले से कई रासायनिक कीटनाशक तथा खाद का इस्तेमाल हो रहा है, जो हमारी स्वास्थ के लिए सही नहीं हैं. ऐसे में अगर आप एकदम शुद्ध खाना चाहते हैं तो होम गार्डनिंग या टेरेस फार्मिंग से बेहतर और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो सकता है.
इसके लिए आप अपने घर की खुली छत या बालकनी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस अपनी छत पर सही साइज के 10-15 गमले या ग्रो बैग्स रखकर आप आसानी से एक मिनी किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं।
टैरेस गार्डनिंग के लिए सबसे पहले आपको बाजार से अच्छी क्वालिटी के हाइब्रिड बीज और उपजाऊ मिट्टी का इंतजाम करना होगा. मिट्टी तैयार करते समय उसमें सामान्य मिट्टी के साथ कोकोपीट, वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद जरूर मिलाएं.
शुरूआत में आप इन गमलों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली जरूरी सब्जियां जैसे हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, टमाटर और नींबू के पौधे लगा सकते हैं. टमाटर और मिर्च के पौधे छोटे गमलों में भी बहुत आसानी से हो जाते हैं ।
अगर आप बेल वाली सब्जियां उगाने के शौकीन हैं तो थोड़े बड़े साइज के गमलों में कद्दू, लौकी, तोरई या करेले के बीज बो सकते हैं. इन पौधों को छत पर किसी दीवार या बांस के सहारे ऊपर चढ़ा दें.
इन पौधों की सही देखरेख के लिए सुबह या शाम के समय जरूरत के हिसाब से ही पानी दें और गमलों में जल निकासी का पूरा ध्यान रखें. कीड़े-मकोड़ों से पौधों को बचाने के लिए किसी केमिकल पेस्टिसाइड के बजाय नीम के तेल प्रयोग करें।









