पेश है ₹5 लाख के बजट में आने वाली बेस्ट कारें, कम कीमत में मिलेगा शानदार माइलेज और दमदार फीचर्स का मजा
Here are the best cars within a ₹5 lakh budget; enjoy excellent mileage and impressive features at an affordable price.

आपका बजट ₹5 लाख के आसपास है, तो भी बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम कीमत में बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और फैमिली के लिए जरूरी फीचर्स देते हैं. खास बात यह है कि इनमें हैचबैक से लेकर एसयूवी जैसी दिखने वाली कारें भी शामिल हैं.
Maruti Suzuki S-Presso और Alto
मारुति सुजुकी S – Presso एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आती है. इसकी एसयूवी जैसी ऊंची डिजाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी इसे अलग पहचान देती है. वहीं मारुति alto आज भी देश की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कारों में शामिल है. कम रनिंग कॉस्ट और आसान ड्राइविंग अनुभव इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है.
WagonR और Celerio
वैगनआर अपनी ऊंची छत, आरामदायक केबिन और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. दूसरी ओर सेलेरियो शानदार माइलेज और आसान हैंडलिंग के कारण शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए सही मानी जाती है.
Tata Tiago और Renault Kwid
टाटा टियागो उन ग्राहकों की पसंद है जो मजबूत बॉडी और बेहतर सेफ्टी चाहते हैं. इसका डिजाइन भी युवा खरीदारों को पसंद आता है. वहीं रेनॉल्ट क्विड कम कीमत में एसयूवी जैसा लुक देने वाली कारों में शामिल है. इसका स्टाइलिश एक्सटीरियर और किफायती कीमत इसे युवा ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाती है.









