पेश है भारत की सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर, खरीदने से पहले जाने क्या है इसके फीचर्स जो बनाते हैं इसे बेहद खास
Presenting India's finest electric scooter; before you buy, discover the features that make it truly special.

भारत में बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमत को देखते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है. बेहतर रेंज, कम रनिंग कॉस्ट और तेजी से फैलते चार्जिंग नेटवर्क ने ईवी को पहले से ज्यादा आकर्षक बना दिया है. भारतीय बाजार में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जो कीमत, फीचर्स और कीमत के मामले में आपकी पहली पसंद बन सकते है।
भारतीय बाजार में टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक ईवी और एथर रिज्टा जैसे मॉडल परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. टीवीएस आईक्यूब अपनी भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू, कई बैटरी विकल्पों और 200 किलोमीटर से ज्यादा की दावा की गई रेंज के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है. वहीं बजाज चेतक में मेटल बॉडी डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के लिए जाना जाता है.
एथर रिज्टा में स्टोरेज, कम्फर्ट और आधुनिक तकनीक का अच्छा बैलेंस ऑफर करता है.
एथर 450X और ओला एस1 प्रो जैसे मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं. एथर 450X में क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. वहीं ओला एस1 प्रो लंबी रेंज और हाई-परफॉर्मेंस पैकेज के साथ प्रीमियम खरीदारों को आकर्षित कर रहा है.
हीरो विडा, एम्पियर मैग्नस, रिवर इंडी और बीगॉस सी12 जैसे मॉडल भी तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. हीरो विडा पोर्टेबल चार्जिंग सॉल्यूशंस और अलग-अलग रेंज ऑप्शंस के साथ आता है.









