बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स, नहीं होंगे कभी बीमार

Follow these health tips to avoid viral infections during the rainy season and never fall ill.

बारिश का मौसम में नमी बढ़ने और जगह-जगह पानी जमा होने की वजह से वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं. सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और वायरल इंफेक्शन जैसी समस्याएं काफी आम हो जाती हैं. आइए जानते हैं मानसून में वायरल इंफेक्शन से कैसे बचे.

बारिश के मौसम में सबसे जरूरी है हाथों को साफ रखना. बाहर से घर आने के बाद, खाना खाने से पहले साबुन या हैंड वॉश से हाथ धोएं.

अगर बारिश में भीग गए हैं, तो गीले कपड़ों में ज्यादा देर न  रहें. इससे शरीर का टेंपरेचर कम हो सकता है और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

हमेशा ताजा और घर का बना खाना खाएं. डाइट में मौसमी फल, हरी सब्जियां, दाल, दही और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें, ताकि शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत रहे.

बरसात में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की जरूरत उतनी ही रहती है. दिनभर पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं. काेशिश करे की उबला हुआ या फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *