आज और कल कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heavy rain accompanied by thunderstorms is likely in several districts today and tomorrow; the Meteorological Department has issued an 'Orange Alert' for these districts.

रांची।  झारखंड में मानसून को पहुंचने में अभी भी लगभग 72 घंटे शेष हैं, लेकिन इससे पहले ही झारखंड का मौसम बदलने लगा है. गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी के आकाश में काले बादल छा गए और 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के साथ झमाझम बारिश हुई.

मौसम विभाग ने शुक्रवार  को  रांची सहित 18 जिलों रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने  के साथ साथ व्रजपात और मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने सभी 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

शनिवार को भी मौसम विभाग ने रांची सहित खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंधी, बारिश व वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *