इस राज्य में निकली 2000 से भी ज्यादा पटवारी पद पर भर्ती, जाने क्या होगी सैलरी और कैसे कर सकते हैं आवेदन

Recruitment announced for over 2,000 Patwari posts in this state; find out the salary details and how to apply.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत पटवारी समेत कई पदों पर कुल 2106 वैकेंसी निकाली गई हैं. उम्मीदवार अपना आवेदन 4 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

चयनित अभ्यर्थियों को 60000 मासिक वेतन मिलेगा। सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 560 रुपये रखा गया है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों से 60 रुपये पोर्टल एप्लीकेशन फीस भी लिया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं.
  • MPESB Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *