Jharkhand Crime News: खूंटी-चाईबासा सीमा पर मिला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका

Jharkhand Crime News : झारखंड के बंदगांव- खूंटी-चाईबासा जिला के सीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला है. जानकारी के अनुसार, बंदगांव- खूंटी-चाईबासा जिला के सीमा के पास स्थित कोचांग और बंदगांव इलाके के बीच एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की स्थिति बेहद खराब है, जो बनकमा गांव के पास सड़क किनारे लावारिस पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Jharkhand weather update : रांची समेत 4 जिलों में गर्म हवाओं से राहत की उम्मीद, तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

मृतक का प्राइवेट पार्ट काटा गया

घटना के संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर को मामले की जानकारी मिली. मृतक की जघन्य हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि जिस स्थान से शव मिला है, वो इलाका नक्सल प्रभावित और दुर्गम है. इसी वजह से पुलिस पूरी सतर्कता के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और थाने लेकर आ गयी.

लाहौर और रावलपिंडी में घायल जवानों से भरे अस्पताल, मिलने पहुंचा असीम मुनीर, पाक का झूठ बेनकाब

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला

उक्त मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक को पहले बांधकर लाया गया. फिर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया. इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ी हो सकती है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो सकी है. लेकिन अड़की पुलिस ने बंदगांव और आसपास के थानों और ग्रामीणों से मृतक की पहचान करने में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी भी पूरी जांच पर नजर बनाये हुए हैं.

Chauhan

It is one of the rapidly emerging news websites of the country. HPBL has proved its name (Har Pal Breaking Live) meaningful every time. HPBL, which has become a trusted brand of Bihar-Jharkhand, check every news of HPBL for its reliability before delivering it to you. The reporters and desk staff of hpblnews.com news website work on a 24X7 mission mode for you, the readers.

Related Articles