अगर आप भी करते हैं चाय से सुबह की शुरुआत तो आज से ही बदल दे ये आदत नहीं तो हो सकती हैं ये परेशानियां
If you also start your day with tea, change this habit starting today; otherwise, you could face these problems.

चाय अकसर लोगो के दिन भर के तनाव कम करने का सबसे कारगर तरीका है। अगर दिन में बार-बार चाय पीने की आदत है, तो थोड़ा संभलना जरूरी है. ज्यादा चाय पीने से कुछ लोगों को पेट की परेशानी, नींद खराब होने या बेचैनी जैसी दिक्कत हो सकती है.आइए जानते हैं चाय पीते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
- सुबह उठते ही चाय पीना बहुत लोगों की आदत होती है. अगर आपको इसके बाद गैस, पेट में जलन या भारीपन महसूस होता है, तो चाय से पहले कुछ हल्का खा लेना बेहतर विकल्प हो सकता है
- एक कप चाय के कुछ देर बाद फिर दूसरा कप. थकान लगने पर हर बार चाय लेने के बजाय थोड़ा पानी पिएं, कुछ देर टहलें या छोटा ब्रेक लें.
- चाय में कैफीन होता है. कुछ लोगों को कैफीन का असर ज्यादा महसूस होता है.अगर रात में नींद देर से आती है, तो शाम के बाद चाय कम करके देखें.
- चाय को इतना गर्म न पिएं कि मुंह या गले में जलन होने लगे. कप में डालने के तुरंत बाद पीने के बजाय उसे थोड़ा ठंडा होने दें.
कुछ लोगों को ज्यादा चाय पीने पर गैस, एसिडिटी, पेट में जलन या बेचैनी महसूस हो सकती है. अगर आपको हर बार चाय के बाद ऐसी परेशानी होती है, तो चाय की मात्रा कम करे।









