Honda अपनी कारों पर दे रहा है लाख रुपए की भरी छूट, जाने कौन कौन सी कारों पर मिल रहा है ये आकर्षक ऑफर

Honda is offering massive discounts of up to a lakh rupees on its cars; find out which models are covered by this attractive offer.

Honda Cars अपनी तीन कारों Honda Elevate, Honda Amaze और Honda City पर आकर्षक डिस्काउंट दे रहा है . ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे कई फायदे मिल रहे हैं।

Honda Elevate

Honda Elevate ZX MT और Honda Elevate ZX CVT पर 2.15 लाख रुपये तक का ऑफर मिल रही है. इन बेनेफिट्स में कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के अलावा कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर 360-डिग्री कैमरा, प्रीमियम डैशकैम और अन्य एक्सेसरी पैकेज भी फ्री दिए जा रहे हैं. Honda Elevate V Apex वेरिएंट पर 1.61 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जबकि Honda Elevate VX वेरिएंट पर 1.53 लाख रुपये तक की ।

Honda Amaze

अगर आप इस महीने Honda Amaze खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी इस पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है. Honda Amaze ZX MT वेरिएंट पर ग्राहकों को 67,000 रुपये तक के बेनेफिट्स मिल सकते हैं. वहीं, Honda Amaze VX वेरिएंट पर 48,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि Honda Amaze V वेरिएंट पर 28,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं.

Honda City

Honda City पेट्रोल रेंज पर ग्राहकों को 1.56 लाख रुपये तक के डिस्काउंट मिल सकते हैं. Honda City e:HEV हाइब्रिड सेडान के MY25 स्टॉक पर 1.97 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *